Here is the Tata Safari, Harrier New Adventure Cars- Features, Colours & More

भारतीय एसयूवी बाजार में टाटा मोटर्स ने एक और नया कदम बढ़ाते हुए अपनी लोकप्रिय SUVs – Tata Safari और Tata Harrier का नया Adventure X वेरिएंट लॉन्च किया है। यह नया वेरिएंट खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है जो अपनी कार में एडवेंचर, स्टाइल और ऑफ-रोड क्षमता को एक साथ तलाशते हैं। लोग इन दोनों गाड़ियों के वारे में जानने के लिए काफी उत्सुक है, आइए जानते हैं इस नए वेरिएंट की खासियतें और क्या है इसमें नया।

Tata Safari, Harrier Get New Adventure X

Tata Safari, Harrier Get New Adventure New look

Adventure X वेरिएंट में टाटा मोटर्स ने एक्सटीरियर को एक नया और बोल्ड लुक दिया है। इसमें आपको मिलेगा नया Desert Khaki पेंट शेड जो इसे बाकी वेरिएंट्स से अलग बनाता है। इसके अलावा गाड़ी में आपको ब्लैक्ड-आउट ग्रिल, स्किड प्लेट और ORVMs की सुविधा उपलब्ध है, जो इसे रग्ड और आक्रामक लुक देते हैं। Adventure X वेरिएंट में Tata ने एक डार्क थीम बेस्ड एक्सटीरियर दिया है, जिसमें स्पेशल मैट ब्लैक एलिमेंट्स और सिग्नेचर ब्लू हाइलाइट्स शामिल हैं। Safari और Harrier दोनों में यह नया वेरिएंट और भी ज़्यादा बोल्ड और मस्कुलर लुक देता है, जो ऑफ-रोडिंग और एडवेंचर ट्रैवल के शौकीनों को जरूर पसंद आएगा।

Interior:

Adventure X वेरिएंट के इंटीरियर में भी कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं:

•ब्लैक और ब्राउन थीम पर आधारित इंटीरियर

•वेंटिलेटेड सीट्स और पैनोरमिक सनरूफ

•एडवेंचर बैजिंग के साथ खास डैशबोर्ड डिज़ाइन

•12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और JBL स्पीकर सिस्टम

Safety:

टाटा की नई SUVs में सुरक्षा का खास ख्याल रखा गया है। आपको बता दूं कि इन गाड़ियों में ADAS (Advanced Driver Assistance Systems), 6 एयरबैग्स, 360-डिग्री कैमरा, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शन कंट्रोल आदि सुविधा उपलब्ध है.

Price:

VarientEx showroom Price (lakh)On road Price
Safari Adventure X 19.9923.75 lakh
Harrier Adventure X 18.9922.58 lakh
Harrier Adventure X AT20.6924.57 lakh

Engine

Adventure X वेरिएंट में टाटा मोटर्स ने मैकेनिकल बदलाव नहीं किए हैं। इसमें वही 2.0-लीटर Kryotec डीजल इंजन मिलता है जो 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क देता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प में उपलब्ध है।

Conclusion

Tata Safari और Harrier का नया Adventure X वेरिएंट उन लोगों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है जो एडवेंचर और स्टाइल दोनों चाहते हैं। इसकी दमदार डिजाइन, प्रीमियम फीचर्स और शानदार सुरक्षा तकनीकों के साथ यह वेरिएंट निश्चित रूप से SUV प्रेमियों का दिल जीतने वाला है।यदि आप एक रग्ड, प्रीमियम और एडवेंचर से भरपूर SUV की तलाश में हैं, तो Safari या Harrier का नया Adventure X वेरिएंट आपके लिए एक शानदार चॉइस हो सकती है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top