जबरदस्त EMI के जरिए मिल रही है OLA Gig Bike ज़ीरो-कमीशन मॉडल के साथ

आज के समय में इलेक्ट्रिक स्कूटर को डिमांड की नजर रखते हुए ओला इलेक्ट्रिक ने हाल ही में “ओला गिग” और “गिग+” नामक दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च किए हैं, जो देखने में काफी अनोखे लग रहे है। ये स्कूटर विशेष रूप से गिग वर्कर्स जैसे डिलीवरी बॉय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं। इन्हें आम नागरिक भी अपनी जरूरतों के हिसाब से ले सकता है। तो चलिए OlA की इन इलेक्ट्रिक स्कूटर की वारे मे अधिक जानते है।

गिग वर्कर्स की चुनौतियाँ और सरकारी पहल:

हालांकि ये पहलें सकारात्मक हैं, लेकिन गिग वर्कर्स अभी भी कई चुनौतियों का सामना कर रहे हैं, जैसे कि कम वेतन, सामाजिक सुरक्षा की कमी और काम की अनिश्चितता। तमिलनाडु सरकार ने हाल ही में गिग वर्कर्स के लिए ₹20,000 की ई-स्कूटर सब्सिडी और 50,000 वर्कर्स के लिए ग्रुप इंश्योरेंस योजना की घोषणा की है, जो इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Ola gig bike डिज़ाइन:

दोनों स्कूटरों का डिज़ाइन देखने में काफी मजबूत लग रही है। स्कूटर में एकल सीट और पीछे बड़े कैरियर के साथ आते है। टिकाऊपन के लिए ड्रम ब्रेक और फ्रंट में टेलीस्कोपिक फोर्क की सुविधा है। गिग+ में बॉडी पैनल भी शामिल हैं जो इसे और आकर्षक बनाते हैं। गिग-वर्कर्स को एक भरोसेमंद, किफायती और लंबी दूरी तक चलने के लिए ये स्कूटर बनाई गई है।

बैटरी:

ओला गिग 1.5 kWh की रिमूवेबल बैटरी दी गई है जो एक चार्ज पर 112 किमी की रेंज, 25 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ती है। ओला गिग+ में एक या दो 1.5 kWh बैटरियाँ (डुअल बैटरी विकल्प) दिया गया है जिसकी रेंज 81 किमी (सिंगल बैटरी), या 157 किमी (डुअल बैटरी) होता है।

Ola gig bike कीमत:

Model Price
ओला गिग: ₹39,999
ओला गिग+: ₹49,999

Ola gig bike EMI-

मॉडलअवधि (महीने)Interest rateEMI -Monthly
Gig369.45–10%₹1,152
Gig608.5%₹770
Gig +3610%₹1,563
Gig +6010.5%₹1,032

Note: लोन की अवधि और ब्याज दर का चयन आपकी वित्तीय क्षमता और योजनाओं पर निर्भर करेगा। जितनी लंबी अवधि होंगी, उतनी कम EMI होंगी। डाउन पेमेंट और फाइनेंसर्स के अनुसार EMI में अंतर हो सकता है। इसलिए, अपनी नगर/शहर में उपलब्ध बैंक ऑफर्स और फाइनेंस योजनाओं की जांच अवश्य करें।

ज़ीरो-कमीशन मॉडल:

ड्राइवर्स के लिए नई उम्मीद मिल रही है। ओला ने हाल ही में एक ज़ीरो-कमीशन मॉडल लॉन्च किया है, जिसके तहत ड्राइवर्स को प्रति राइड कोई कमीशन नहीं देना होगा। इसके बजाय, वे ₹67 प्रति दिन का एक फिक्स्ड सब्सक्रिप्शन शुल्क देकर प्लेटफॉर्म का उपयोग कर सकते हैं, जिससे उन्हें अपनी पूरी कमाई रखने का अवसर मिलता है।

निष्कर्ष:

भीड़-भाड़ वाले शहरी इलाकों में यह स्कूटर सबसे सुविधाजनक विकल्प साबित हो सकते हैं। इसकी कीमत लगभग ठीक ठाक है, इसकी रिमूवेबल बैटरी के चलते चार्जिंग की चिंताएं भी दूर होती हैं। एक बार चार्ज होने से आप इसे अपनी शहर पे इस स्कूटर को आराम से चला सकते है। इस ola gig bike के वारे में कोई भी सवाल हो तो हमें पूछ सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top