दमदार लुक्स के साथ आ गई है New XUV 500, कीमत शुरू होती है 12.37 लाख से

महिंद्रा XUV500 भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग में एक प्रतिष्ठित नाम है, जिसने अपनी दमदार उपस्थिति, शानदार फीचर्स और भरोसेमंद प्रदर्शन के साथ SUV सेगमेंट में एक अलग पहचान बनाई है। महिंद्रा ने अब XUV 500 की नई version को लॉन्च किया है, जो देखने में काफी सुंदर लग रही है। इस लेख में हम XUV500 की विशेषताओं, इंजन, फीचर्स आदि के वारे में बताएंगे। अगर आप भी XUV500 की फैन हो या इस नई गाड़ी को खरीदने की वारे में सोच रहे हो, तो आप सही जगह पर हो।

Mahindra xuv500

About New XUV 500

XUV500 का डिज़ाइन एक शहरी SUV की परिभाषा को नए आयाम देता है। पुरानी गाड़ी की तुलना में नई गाड़ी की डिजाइन काफी चेंज किया गया है। इसके फ्रंट में क्रोम ग्रिल, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स और एलईडी DRLs इसे एक प्रीमियम लुक प्रदान किया गया हैं। साइड प्रोफाइल में रूफ रेल्स और 17-इंच के अलॉय व्हील्स इसकी मजबूती और स्टाइल को दर्शाते हैं।

XUV 500 Engine

New XUV500 में 2.2-लीटर mHawk डीज़ल इंजन है, जो 153bhp की पावर और 360Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आता है। जो लोग एक पावरफुल इंजन की suv गाड़ी चलाना चाहते है, उनके लिए ये गाड़ी अच्छा विकल्प है। गाड़ी की माइलेज की वारे में बात करे तो 15.1 kmpl तक मिलेंगे, जो इसे पावर और फ्यूल एफिशिएंसी दोनों में बेहतरीन बनाता है।

New XUV 500 interior

किसी भी गाड़ी को इंटीरियर काफी मायने रखते है! नई XUV500 का इंटीरियर काफी सुंदर बनाई है जो एक प्रीमियम फील देता है। गाड़ी के अंदर सात सीटों की व्यवस्था, लेदर अपहोल्स्ट्री, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम आदि फीचर्स उपलब्ध हैं। इसके अलावा, स्मार्ट वॉच कनेक्टिविटी, वॉइस कमांड और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।

New XUV 500 Price

XUV500 की low varient की कीमत ₹12.37 लाख से शुरू और टॉप मॉडल की कीमत ₹20.11 लाख तक जाती है। आप चाहे तो गाड़ी को EMI से भी खरीद सकते हो। नई XUV 500 विभिन्न वैरिएंट्स में उपलब्ध है, जैसे W5, W7, W9 और W11 (O), जो विभिन्न फीचर्स और ट्रांसमिशन विकल्पों के साथ आते हैं। बता दूं कि हर वैरिएंट्स की कीमत अलग है।

XUV 500 Safety Features

•ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स,

•ABS,

•EBD,

•ESP,

•हिल होल्ड और

• हिल डिसेंट कंट्रोल

Conclusion

Mahindra ने 2011 में XUV500 को भारतीय बाजार में पेश किया था और ये एक दशक तक देश की सबसे चर्चित SUVs में शामिल रही। महिंद्रा XUV500 उन लोगों के लिए एक बढ़िया विकल्प है जो एक प्रीमियम, सुरक्षित SUV की तलाश में हैं। इसकी स्टाइलिंग, फीचर्स और भरोसेमंद परफॉर्मेंस इसे अपने सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं। गाड़ी की वारे में अधिक जानने के लिए आपके महिंद्रा की ऑफिशियल वेबसाइट में जा सकते हो।

1 thought on “दमदार लुक्स के साथ आ गई है New XUV 500, कीमत शुरू होती है 12.37 लाख से”

  1. Pingback: Mahindra Bolero 2025: Price, Features & Powerfull Engine - TCC

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top