Realme Lovers के लिए आ गई है एक खुश खबर! आ गया है भारतीय बाजार में एक जबरदस्त मोबाइल। Realme कंपनी की 15 Pro 5G (Game Of Thrones Edition) हालही में भारत में लॉन्च हुई है। यह सामान्य 15 Pro से काफी अलग है। इस मोबाइल की डिज़ाइन, थीम और पैकेजिंग में खास बदलाव किया है। इससे सिर्फ एक स्मार्टफोन नहीं, एक collectible आईटम तैयार हुआ है। आइए जानते है इस मोबाइल में किया खास है।

Realme 15 Pro 5G (Game of Thrones Edition) Display:
इस मोबाइल में 6.8-इंच OLED / AMOLED डिस्प्ले लगाया गया है, जो 1.5K रेज़ॉल्यूशन, 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है। इस मोबाइल की कैमरा रिंग्स को gold accents से सजाया गया है, इसमें “Fire and Blood” शब्द भी subtly शामिल किए गए हैं। फोन के कैमरा मॉड्यूल और पीछे की हिस्से पर थ्री-हेडेड ड्रैगन सिगिल नक़्क़ाशी (engraving) के साथ मौजूद है।
Why This Mobile is Unique?
इस मोबाइल में एक अनोखा फीचर दिया गया है, जब फोन की तापमान 44°C से ऊपर जाती है, तो इसका बैक साइड काला से ताम्बा-लाल (fiery red) में बदल जाता है। इसे “Dragonfire Color-Changing” कहा गया है। Realme कंपनी ने यह विशेष संस्करण Warner Bros. Discovery के सहयोग से पेश किया है।
Ram & Processor:
यह मोबाइल Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर के साथ आता है, जो आज के समय में ज्यादातर मोबाइल में होता है। इसमें 12GB RAM और 512GB स्टोरेज उपलब्ध है। इस मोबाइल में कोई भी गेम खेलने में आपको काफी मजा आयेगा। इसके अलावा यह मोबाइल में आपको कभी स्टोरेज की परेशानी नहीं होगी।
Realme 15 Pro 5G (Game of Thrones Edition) Camera:
कैमरा की बात करे तो इसमें 50MP मुख्य (Sony IMX896) कैमरा लगा हुआ है जो 50MP अल्ट्रा-वाइड के साथ आता है और सेल्फी के लिए इसमें 50MP फ्रंट कैमरा लगा हुआ है। यानी फ्रंट और बैक कैमरा आपको बेहतर फोटो क्लिक करने में मदद करेंगे। ज्यादातर मोबाइल में फ्रंट कैमरा की पावर कम होती है लेकिन इस मोबाइल में दोनों कैमरा पावरफुल है।
Conclusion:
Realme 15 Pro 5G Game of Thrones Edition सिर्फ एक स्मार्टफोन रिलीज़ नहीं हुआ है, यह फैंटेसी प्रेमियों के लिए शानदार मोबाइल है। यदि आप GOT क्रेज़ी हैं और एक लिमिटेड, शानदार डिज़ाइन वाला फोन चाहते हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। यह मोबाइल सिर्फ 5,000 यूनिट्स उपलब्ध होंगी, जिससे इस मोबाइल और खास बनती है।