दिल्ली में अगस्त 2025 को Tesla की Showroom खोलने वाला है

टेस्ला ने आखिरकार भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित एंट्री कर ली है, जो देश के इलेक्ट्रिक वाहन (EV) बाजार के लिए एक बड़ा मोड़ साबित हो सकता है। 15 जुलाई 2025 को मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में पहला शोरूम लॉन्च करने के बाद, कंपनी ने दिल्ली में दूसरा शोरूम खोलने की योजना बनाई है, जो 11 अगस्त को खुलने वाला है। जो लोग भारत में tesla car चलाने की सपने देख रहे थे अब उनके सपने पूरे होने वाले है। जल्द ही आपको भारत की सड़कों में tesla कार देखने को मिलेगा।

Tesla in delhi

टेस्ला मॉडल Y:

टेस्ला ने भारत में अपनी शुरुआत मॉडल Y से की है, जो एक प्रीमियम इलेक्ट्रिक SUV है। इसकी शुरुआती कीमत ₹59.89 लाख (एक्स-शोरूम) है, और यह दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है: रियर-व्हील ड्राइव (RWD) और लॉन्ग रेंज ऑल-व्हील ड्राइव (AWD)। Standard वेरिएंट एक बार चार्ज में लगभग 500 किमी चल सकता है और 0‑100 किमी/घंटा की रफ्तार केवल 5.9 सेकंड में पकड़ता है। इस गाड़ी में 15.4‑इंच का टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, दोहरी जोन क्लाइमेट कंट्रोल, रियर‑पैसेंजर 8‑इंच डिस्प्ले और अम्बियंट लाइटिंग जैसी आधुनिक सुविधाएँ शामिल हैं।

चार्जिंग इन्फ्रास्ट्रक्चर:

Tesla ने 4 अगस्त 2025 को मुंबई के BKC में भारत का पहला सुपरचार्जर स्टेशन लॉन्च किया है। यह V4 हार्डवेयर से लैस है और 250 kW तक की फास्ट DC चार्जिंग सपोर्ट करता है। इस सुविधा में चार V4 सुपरचार्जर (DC फ़ास्ट चार्जिंग) और चार AC डेस्टिनेशन चार्जर (11 kW) शामिल हैं। सुपरचार्जर 250 kW की पिक चार्जिंग क्षमता प्रदान करते हैं और ₹24 प्रति kWh की दर पर शुल्क लेता है।

निष्कर्ष:

टेस्ला की भारत में एंट्री EV बाजार के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। टेस्ला की एंट्री उत्साहजनक है, लेकिन इसकी कीमतें अधिकांश भारतीय ग्राहकों के लिए उच्च हैं। सरकार 2030 तक EVs की हिस्सेदारी 30% तक बढ़ाने का लक्ष्य रखती है, जिससे टेस्ला जैसी कंपनियों के लिए संभावनाएं हैं। भारत सरकार ने $500 मिलियन निवेश और तीन वर्षों में फैक्टरी खोलने की शर्त पर 15% तक आयात शुल्क में कटौती की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top